February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इस बार भी सेना के जवानों संग दिवाली मनाएंगे PM मोदी? हर साल वीर सपूतों से मिलकर बढ़ाते रहे हैं उत्साह

नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार बस आने वाला है। 24 अक्टूबर की रात दिवाली पर देश का हर कोना रोशनी से जगमग होगा। लोग पटाखे दाग रहे होंगे। रात में आसमान इन पटाखों के अलग-अलग रंगों से सराबोर होता दिखेगा। इन सबके बीच चर्चा इसकी है कि इस बार पीएम नरेंद्र मोदी कहां दिवाली का त्योहार मनाएंगे? अब तक हर साल मोदी सेना के जवानों के साथ इस त्योहार को मनाकर उनका उत्साह बढ़ाते रहे हैं। पीएमओ के सूत्रों के मुताबिक मोदी इस साल भी दिवाली पर दिल्ली से बाहर रहने वाले हैं, लेकिन जगह का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

मोदी की दिवाली की बात करें, तो साल 2014 में पीएम बनने के बाद से ही वो सीमा पर तैनात सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाते रहे हैं। साल 2014 में वो सियाचिन गए थे। इसके बाद 2016 में हिमाचल के चांगो गांव में मोदी ने दिवाली मनाई थी। साल 2017 में जम्मू-कश्मीर की गुरेज वैली में जवानों के बीच वो दिवाली पर पहुंचे थे। 2018 में मोदी ने उत्तराखंड के हरसिल में दिवाली मनाई थी। फिर 2019 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी पहुंचे थे। साल 2020 में वो दिवाली पर ऐतिहासिक लोंगेवाला पोस्ट पहुंचे थे। इसी पोस्ट पर साल 1971 की जंग में पाकिस्तान की टैंक ब्रिगेड को भारतीय जवानों ने नेस्तनाबूद किया था। इस घटना पर ‘बॉर्डर’ नाम की फिल्म भी बनी है। पिछले साल यानी 2021 में दिवाली के त्योहार पर मोदी जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में जवानों के बीच थे।

दिवाली से एक दिन पहले इस साल धनतेरस और छोटी दिवाली है। 23 अक्टूबर को इस मौके पर मोदी का अयोध्या दौरा है। मोदी अयोध्या पहुंचकर रामलला की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके अलावा वो दीपोत्सव में हिस्सा लेंगे। इस बार दीपोत्सव में 17 लाख दीये अयोध्या के घाटों पर जलाए जाएंगे। दीपोत्सव के बाद मोदी डिजिटल पटाखाबाजी का कार्यक्रम भी देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed