May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

महाठग सुकेश ने फिर फोड़ा केजरीवाल पर लेटर बम, विदेशी अखबारों में प्रचार के लिए 8.50 लाख डॉलर खर्च करने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली की जेल में कैद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री सत्येंद्र जैन पर नया लेटर बम फोड़ा है। इस लेटर बम में सुकेश ने अमेरिकी अखबारों में दिल्ली सरकार के प्रचार के लिए 8 लाख डॉलर से ज्यादा कमीशन देने का आरोप केजरीवाल पर लगाया है। उसने अपने दावों की परख के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की चुनौती भी दी है। जानकारी के मुताबिक अपनी पांचवीं चिट्ठी में सुकेश ने लिखा है कि अगर मैं महाठग हूं, तो आपने मुझे दिल्ली सरकार के स्कूलों के प्रमोशन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीआर अरेंज करने को क्यों बोला? उसका दावा है कि वॉशिंगटन पोस्ट और न्यूयॉर्क टाइम्स में विज्ञापन के लिए 850000 डॉलर का कमीशन दिया गया।

महाठग सुकेश ने चिट्ठी में लिखा है कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि ऐसा अंतरराष्ट्रीय प्रमोशन हो, जैसा अब तक किसी और ने नहीं किया। उसने आरोप लगाया है कि पहले पूरी रकम अमेरिकी बैंक खाते में डालने के लिए कहा गया। बाद में सत्येंद्र जैन ने इसे कैश में देने के लिए कहा। उसने सवाल पूछा है कि आपने मेरे माध्यम से ब्लैकमनी को व्हाइट बनाकर पेमेंट क्यों किया? सुकेश ने अपनी नई चिट्ठी में सभी आरोपों की जांच के लिए लाइव पॉलीग्राफ टेस्ट की चुनौती भी केजरीवाल और जैन को दी है। उसने फिर लिखा है कि आरोपों के सबूत देने को तैयार है। सुकेश ने चिट्ठी में ये भी लिखा है कि केजरीवाल जी को याद होगा कि उन्होंने मुझे वाट्सएप पर पटेक फिलिप Patek Filippe और कार्टियर पैंथर वीमेंस एडिशन Cartier Panther Womens Edition घड़ियां लाने के लिए कहा। घड़ियों के स्ट्रैप को ब्लैक से ब्लू कराने के लिए कहा। जिसके लिए घड़ियों को चार्टर्ड प्लेन से दुबई भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed