May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

डिंपल यादव ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, शिवपाल यादव के साथ पर उठे सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी की लोकसभा सीट इस समय सबसे हाईप्रोफाइल सीटों में से एक बन गई है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अपर्णा यादव और मुलायम परिवार की दूसरी बहू डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ‘यादव’ वोट को अपर्णा यादव के सहारे खींचने का प्रयास कर रही है वहीं डिंपल यादव उत्तराखंड के ठाकुर समुदाय से ताल्लुक रखती हैं इसलिए हो सकता है कि चुनाव में एक फ्रंट फुट ठाकुरों के वोट बैंक के रूप में सपा को प्राप्त हो। इस बीच उत्तर प्रदेश में मैनपुरी उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने सोमवार को नामांकन किया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ दोपहर करीब एक बजे डिंपल यादव मैनपुरी के कलेक्ट्रेट पहुंचीं, इसके बाद उन्होंने नामांकन किया।

आपको बता दें कि अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने नामांकन करने से पहले सैफई में मुलायम सिंह यादव के स्मारक पर पहुंचकर उन्हें नमन किया। उनके नामांकन के दौरान पूरा यादव कुनबा मैनपुरी कलेक्ट्रेट में एक साथ दिखा। नामांकन के दौरान धर्मेंद्र यादव, राम गोपाल यादव, अभय राम यादव और तेज प्रताप सिंह यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान नामांकन करने से पहले डिंपल यादव ने राम गोपाल यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

मैनपुरी सीट के लिए नामांकन करने से पहले नेताजी को नमन कर डिंपल यादव ने ट्विटर के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्वसुर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, “नेताजी को सादर नमन के साथ, हम आज का नामांकन उनके सिद्धांतों और मूल्यों को समर्पित कर रहे हैं। नेताजी का आशीर्वाद हम सबके साथ हमेशा रहा है, हमेशा रहेगा।”

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed