May 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जानिए कौन हैं दिल्ली की नई मेयर शैली ओबरॉय, जिन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराकर हासिल की जीत

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सामने आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद लगातार तीन बार मेयर पद के चुनाव के लिए बैठक रद्द हुई जिसके बाद आखिरकार 22 फरवरी बुधवार को लगभग 3 महीने बाद आम आदमी पार्टी के पार्षद शरीफ ओबरॉय ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराकर यह जीत हासिल की। शैली को चुनाव में 150 और भाजपा की रेखा गुप्ता को इस चुनाव में 116 वोट मिले। कांग्रेस के 9 पार्षदों ने इस चुनाव का बहिष्कार किया। आज का मेयर चुनाव शैली ओबरॉय की सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका पर आए फैसले की वजह से शांतिपूर्ण तरीके से हो सका। आइए आपको बताते हैं कौन हैं शैली ओबरॉय जिनको आम आदमी पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है..

इस वार्ड से हैं पार्षद

आपको बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के टिकट पर शैली ओबरॉय ने दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से पार्षद का चुनाव लड़ा औ सफलता हासिल की। 39 साल की शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हैं। उन्होंने पीएचडी तक की पढ़ाई की है। वह पहली बार पार्षद चुनी गईं और पहली बार में ही वह मेयर भी बन गईं। चुनाव आयोग के अनुसार शैली ओबेरॉय मात्र 269 वोटों से चुनाव जीती थीं। उन्होंने पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से बीजेपी की दीपाली कपूर को करारी शिकस्त दी थी।

गौर करने वाली बात ये है कि शैली इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन की आजीवन सदस्य भी हैं। उन्होंने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज(एसओएमएस), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) से दर्शनशास्त्र में पीएचडी की है। शैली कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार के प्राप्तकर्ता भी हैं और उन्होंने आईसीए सम्मेलन में स्वर्ण पदक भी जीता है। शैली ओबरॉय की यह जीत कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने 15 साल से निगम की सत्ता में काबिज भाजपा को सत्ता से बेदखल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *