July 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जेल जा सकते हैं चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव, विनय कटियार का सनसनीखेज दावा

नई दिल्ली। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद विनय कटियार ने दावा किया है कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव जो अभी किसी कारण से बचे हुए हैं वो जेल जा सकते हैं। राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कटियार ने बताया कि मैं इस पूरे मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संपर्क में हूं। कटियार ने कहा कि एसआईटी किसी को छोड़ने वाली नहीं है वो अपना पूरा काम करेगी। कटियार ने गोपाल राव को सबसे बेकार आदमी बताया। अनिल मिश्रा के विषय में उन्होंने कहा कि वो सीधे और बढ़िया आदमी हैं लेकिन बेचारे चक्कर में फंस गए हैं।

वहीं राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के बारे में कटियार बोले, मैंने उनको बुलाया था लेकिन वो आए नहीं तो मैं क्या कर सकता था, मैंने उसे कहा कि लगता है आपका भी भाग्य ठीक नहीं है। चंदा चोरी के एक आरोपी अविनाश मिश्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर कटियार बोले, उसके ऊपर डंडा चल जाए तो अच्छा है। दूसरे आरोपी लवकुश मिश्रा के मकान के संबंध में सवाल किए जाने पर उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया। कटियार बोले, बड़ी सीधी बात है कि पैसे का गबन हुआ है और बहुत जबर्दस्त गबन हुआ है।

आपको बता दें कि इस मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी और वो सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं। श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा पहले ही अपने अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि उनके इस्तीफे पर फैसला ट्रस्ट की 6 जुलाई को होने वाली बैठक में लिया जाएगा। अभी एक दिन पहले गुरुवार को ही अयोध्या बार एसोसिएशन की तरफ से चंपत राय, अनिल मिश्रा और मंदिर निर्माण समिति के प्रभारी गोपाल राव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *