July 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर किया बड़ा हमला, पोलैंड ने अपने लड़ाकू विमानों और एयर डिफेंस सिस्टम को किया एक्टिव

नई दिल्ली। रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया है। अचानक हुए इस भीषण हमले में कीव की कई रिहाइशी इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। शेवचेंको बुलेवार्ड में स्थित एक होटल की ऊपरी मंजिलों पर मिसाइल टकराई जिस वजह से बिल्डिंग में आग लग गई। जब एक बहुमंजिला इमारत एक बड़ा हिस्सा ढह गया। बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हमले के तुरंत बाद रेस्क्यू टीमों ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी हमले की पुष्टि की है। जिस वक्त यह हमला हुआ जेलेंस्की आयरलैंड दौरे पर थे। उन्होंने बताया, हमें रूस के एक और बड़े हमले के बारे में जानकारी मिली है और मैं यूक्रेन लौट रहा हूं। जेलेंस्की ने सभी नागरिकों से सावधान रहने, सुरक्षित जगहों पर शरण लेने और यूक्रेन में हवाई हमले की चेतावनी (एयर-रेड अलर्ट) पर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमने पहले से ही खुफिया इनपुट मिल रहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी में हैं। पुतिन युद्ध को खत्म करना नहीं चाहते हैं। वो यूक्रेन और अन्य पड़ोसी देशों तथा पूरे यूरोप के खिलाफ और अधिक आक्रामकता ही दिखा रहे हैं। यूक्रेन के अनुसार उसकी एयर डिफेंस यूनिट्स ने रूस की कई मिसाइलों को हवा में ही ध्वस्त कर दिया।

यूक्रेन का पड़ोसी देश पोलैंड अलर्ट मोड पर

उधर, रूसी हमले के मद्देनजर यूक्रेन का पड़ोसी देश पोलैंड भी अलर्ट हो गया है। नाटो के सदस्य देश पोलैंड ने यूक्रेन की सीमा से लगते अपने इलाकों में सेना को आपातस्थिति से लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं वायुसेना ने एफ-16 लड़ाकू विमानों को भी अलर्ट मोड पर रखा है। साथ ही साथ अपने एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को भी एक्टिव मोड में डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *