May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बीच सड़क पर रोमांटिक हुए निक और प्रियंका, बेबाक तरीके से सबके सामने किया Lip Kiss

नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास कपल गोल्स देने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों को पब्लिक इवेंट से लेकर वेकेशन पर रोमांटिक होता देखा गया है। भले ही निक और प्रियंका एक बच्ची के माता-पिता बन चुके हैं लेकिन दोनों के रोमांस में किसी तरह की कमी नहीं है। अब निक और प्रियंका का लिप किस करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें कपल बेबाकी से एक दूसरे पर प्यार लुटा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि एकांत में निक और प्रियंका कहां समय बिता रहे हैं।

सड़क पर रोमांटिक हुए निक और प्रियंका

सिडाटेल के प्रीमियर के बाद निक और प्रियंका ब्रेक लेने के लिए रोम निकल पड़े हैं। कपल को रोम की सड़कों पर मस्ती करते हुए देखा गया। निक ने अपने इंस्टाग्राम पर रोम की एक प्यारी सी वीडियो शेयर की है, जिसमें निक और पीसी रोम की सड़कों पर टहल रहे हैं और दोनों के हाथों में आइसक्रीम हैं। वीडियो में आइसक्रीम खाते-खाते निक और प्रियंका लिप-किस भी करते हैं। कपल की शानदार बॉन्डिंग देखकर हर कोई दोनों पर प्यार लुटा रहा है। दोनों का प्यारा सा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोम में कर रहीं फिल्म का प्रमोशन

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- आईडियल रिलेशनशिप, बेहद स्वीटी। एक अन्य यूजर ने लिखा- आप दोनों को साथ देखकर बहुत अच्छा लगता है, दोनों ही बेहद प्यारे हो। इस तरह के प्यारे-प्यारे कमेंट्स आपको निक द्वारा पोस्ट की गई वीडियो के नीचे देखने को मिल जाएगा। काम की बात करें तो प्रियंका की एक्शन-रोमांटिक सीरीज सिटाडेल अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है ,जिसका प्रमोशन एक्ट्रेस भारत से लेकर विदेशों तक में कर रही हैं। सीरीज 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस रोम में भी अपनी सीरीज का प्रमोशन करने पहुंची हैं। बता दें कि सीरीज कई अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *