June 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

विवेक ओबेरॉय को लगी करोड़ों की चपत, फर्म में निवेश कर हुए धोखाधड़ी का शिकार, अब किया केस

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के फैंस के लिए बुरी खबर है। बताया जा रहा है कि एक्टर करोड़ों की ठगी का शिकार हुए हैं। एक्टर ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और मदद की गुहार भी लगाई है। एक्टर ने मामले कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विवेक ने निर्माता संजय साहा, राधिका नंदा, नंदिता साहा समेत कई अन्य के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है ओबेरॉय ऑर्गेनिक एलएलपी कंपनी में विवेक और उनकी पत्नी प्रियंका भागीदार हैं। कंपनी को  24 फरवरी, 2017 को खोला गया था। जिसके बाद कंपनी नहीं चलने के बाद विवेक ने सिनेमा सेक्टर में काम करने का फैसला लिया। इसी दौरान एक्टर की मुलाकात संजय साह से हुई और दोनों ने साथ में काम करने का फैसला लिया। संजय साह को पहले से ही इस सेक्टर में काम करने का एक्सपीरियंस था। इस बिजनेस में विवेक और संजय के अलावा नंदिता साहा और राधिका नंदा को भी शामिल किया गया। सभी ने मिलकर नंदिता एंटरटेनमेंट एलएलपी फर्म खोली।

कंपनी में किया था मोटा निवेश

बताया जा रहा है कि इस कंपनी में ज्यादा निवेश करने के लिए एक्टर को मजबूर किया गया। उन्होंने अपने पर्सनल खाते और फर्म ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट एलएलपी दोनों से कंपनी में मोटा निवेश किया, लेकिन नंदिता ने कंपनी के 1.5 करोड़ रुपये का इस्तेमाल बिना किसी को बताए अपने निजी काम के लिए किए। मामले सामने आने पर एक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बता दें कि धोखाधड़ी पिछले साल फरवरी में हुई थी। अब MIDC पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *