February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मोनालिसा का फिटनेस मंत्रा देखकर चकरा गया फैंस का दिमाग,यूजर्स ने पूछा- कौन सी पॉजीशन है ये….

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा से टीवी पर अपनी जादू बिखरने वाली मोनालिसा का खूबसूरती के मामले में कोई तोड़ नहीं हैं। एक्ट्रेस वेस्टन से लेकर इंडियन कपड़ों तक में कमाल लगती हैं लेकिन एक्ट्रेस की फिटनेस और खूबसूरती देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। अब मोनालिसा ने ऐसी फोटोज शेयर की है जिसे देख कर ही आपकी कमर में मोच और सिर चक्करा सकता है।

मोनालिसा का खतरनाक पोज

मोनालिसा सोशल मीडिया क्वीन हैं और हर छोटी से छोटी अपडेट को फैंस के साथ करती रहती हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस का फिटनेस मंत्रा देखकर फैंस का सिर चकरा गया है और वो एक्ट्रेस से सवाल कर रहे हैं कि आखिर इस पोज का नाम क्या है। दरअसल मोनालिसा ने योगा करते हुए पोज डाले हैं, जिसमें वो चक्रासन करती दिख रही हैं। मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग पोज डाले हैं, जो किसी के लिए भी करना बच्चों का खेल नहीं है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- आखिर इस पोज का नाम क्या है।

मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

एक दूसरे यूजर ने लिखा- मोनालिसा आपने तो आग लगा दी है आग। एक अन्य ने लिखा है- आप से ज्यादा फिटनेस क्वीन कोई औऱ नहीं हो सकता है। अपने योगा पोजेज को शेयर कर मोनालिसा ने लिखा- मैंने अभी-अभी अपनी फेवरेट करीना कापूर खान की आज की पोस्ट कॉपी की है…जिसमें गाना भी शामिल है। बता दें कि एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फैन हैं और उनको ही अपनी जिदंगी में कॉपी करती हैं। एक्ट्रेस ने फिटनेस की इंस्परेशन भी उन्हीं से ली है। करीना भी योगा के मामले में काफी आगे हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी योग करती फोटोज शेयर करती रहती हैं।