February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जूनियर एनटीआर पाए गए कोरोना पॉजिटिव, परिवार समेत हुए आइसोलेट

हैदराबाद। एक के बाद एक फिल्मी सितारें कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इस महामारी की चपेट में आ गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने परिवार समेत खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है।

सोमवार को ट्वीट किया कि उन्होंने कोविड 19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैंने कोविड 19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। कृपया चिंता मत करें, मैं बिल्कुल ठीक हूं। मेरे परिवार और मैंने खुद को अलग कर लिया है और हम डॉक्टरों की देखरेख में सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं जो पिछले कुछ दिनों में मेरे साथ संपर्क में थे वे सभी परीक्षण करा लें और सुरक्षित रहें।

जूनियर एनटीआर, राम चरण के साथ एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘आरआरआर’ में दिखाई देंगे। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और आलिया भट्ट भी हैं। ये जूनियर एनटीआर की मच अवेटेड फिल्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed