April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘हंगामा 2’ का ट्रेलर हुआ आउट, 23 जुलाई को होगी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज

मुंबई। फिल्म ‘हंगामा 2’  का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इसकी जानकारी बुधवार को दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए बताया था कि 1 जुलाई वो फिल्म का ट्रेलर रिलीज करेंगे। अब एक्ट्रेस ने गुरुवार को फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी दी है।

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टा पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- खत्म हुआ आपका और मेरा इंतजार।

23 जुलाई को ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। ‘हंगामा 2’ से शिल्पा 13 साल के अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर कम बैक कर रही हैं। फिल्म में मिजान जाफरी और प्रणिता सुभाष भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *