June 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लंच ब्रेक के बाद फिर शुरू हुई आर्यन खान केस की सुनवाई, जमानत पर फैसला आज

नई दिल्ली। मुंबई में क्रूज शिप ड्रग्स केस को लेकर आर्यन खान आर्थर रोड जेल में बंद हैं। आज यानी गुरुवार को उनकी किस्मत का फैसला होगा। उनकी जमानत याचिका पर सेशंस कोर्ट में सुनवाई हो रही है। थोड़ी देर में साफ हो जाएगी कि क्या उन्हें आज बेल मिल जाएगी या अभी भी वो जेल की रोटी ही तोड़ेंगे। इससे पहले बुधवार को उनकी जमानत याचिका पर सेशंस कोर्ट में सुनवाई हुई थी। जिसमें कोर्ट ने एनसीबी और आर्यन खान के वकील की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

लंच ब्रेक के बाद होगा आर्यन खान की बेल पर फैसला

आर्यन खान की बेल पर 2.45 बजे सुनवाई होगी। लंच ब्रेक के चलते सुनवाई को रोका गया है। कहा जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे तक आर्यन खान की जमानत पर फैसला आ सकता है।

कोर्ट में एनसीबी में दी ये दलील

कोर्ट में एनसीबी अपनी दलील दे रही है। उनका कहना है कि ठोस सबूत के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी हुई है। ड्रग्स रैकेट केस में विदेशी लिंक की जांच होनी है।  आरोपी इससे पहले भी ड्रग्स लेते रहे हैं। एनसीबी ने दोनों की व्हाट्सएप चैट की जांच करने की बात भी की है।

शाहरुख खान ने बदला वकील

शाहरुख खान ने आर्यन खान के वकील को बदल दिया है। पहले ये केस सतीश मानशिंदे लड़ रहे थे, जो लगातार आर्यन को बेल दिलाने की कोशिश में लगे थे। लेकिन अब आर्यन का केस सीनियर एडवोकेट अमित देसाई लड़ रहे हैं। ये वही हैं जिन्होंने सलमान खान को 2002 हिंट एंड रन केस में बरी करवा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *