April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली में बढ़ रहा डेंगू का खतरा, राजधानी में अभी तक 480 केस आए सामने

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के बीच अब लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं, जिसका नतीजा है कि आज दिल्ली में भारी संख्या में लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। जिसे लेकर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से एक रिपोर्ट भी साझा की गई है। जिसके मुताबिक इस साल 9 अक्टूबर तक दिल्ली में डेंगू के 480 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें बीते हफ्ते डेंगू के कुल 139 मरीज सामने आए हैं। वहीं इस साल 9 अक्टूबर तक डेंगू के 480 मामले सामने आए। वहीं साल 2019 में जनवरी से इस वक्त तक 467 और 2020 में 316 कुल मामले सामने आए थे। जिसके अनुसार बीते 2 सालों के मुकाबले इस बार डेंगू के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।

कहा जाता है कि गर्मी और बारिश के मौसम में डेंगू और मलेरिया ज्यादा फैलता है। डेंगू से संक्रमित होने पर प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती है। डेंगू बुखार आने पर सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है, वहीं आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, कमजोरी, भूख न लगना, गले में दर्द भी होता है। डेंगू के अलावा राजधानी दिल्ली में मलेरिया और चिकनगुनिया के 127 और 62 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, दिल्ली में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से अब तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

वहीं सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी निगम में अब तक कुल 141 मामले सामने आए हैं। वहीं उत्तरी निगम क्षेत्र में 114 और पूर्वी निगम क्षेत्र में 56 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में 20, दिल्ली कैंट में 13 मरीज तो वहीं 133 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *