सिनेमा

Bigg Boss 20 : घरवालों ने छीन ली अरिश्फा खान की एक लाइफलाइन, अरिश्फा ने उदिति और अमन को कहा – फेक फ्रेंड्स

शेयर करें:

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस बार बिग बॉस के घर में माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, गुल्लू, कनिका मान, अमन गांधी, यांग डीएसए और आसिफ खान जैसे टीवी और ओटीटी के जाने-माने चेहरों ने एंट्री मारी है। शो पहले हफ्ते से लगातार टॉक ऑफ़ द टाउन बना हुआ है। अब इस शो को लेकर एक और अपडेट सामने आई है, चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

बिग बॉस के घर से अब एक लेटेस्ट अपडेट निकलकर सामने आई है जिसके मुताबिक अरिश्फा खान की एक लाइफलाइन छीन गई है। दरअसल, बिग बॉस सभी घरवालों को 2X रूम में बुलाते हैं और सबसे पूछते हैं कि वो एक-एक कर उस कंटेस्टेंट का नाम बताएं जिसकी एक लाइफलाइन वो छीनना चाहते हैं। इसमें अरिश्फा को 6 वोट्स मिलते हैं और सबसे ज्यादा वोट पाकर अरिश्फा अपनी एक लाइफलाइन गँवा देती है।

इसके बाद अरिश्फा खान अपने दोस्त उदिति और अमन को फेक कहती हैं। अरिश्फा खान कहती है कि तुमलोग फेक फ्रेंड्स हो। तुमने भी मेरा स्टैंड नहीं लिया, यहां कोई मेरा दोस्त नहीं है।

Ad Zone: in_content

बिग बॉस के बीते एपिसोड में आपने देखा कि लव के नकुल के साथ बैठ जाने पर यंग और आसिफ उससे लड़ते हैं और उसके नकुल के साथ बैठने पर सवाल करते हैं। लड़ाई बढ़ जाती है और आसिफ और लव के बीच काफी बहसबाजी हो जाती है। जिसके बाद अब शो से मिल रही अपडेट के मुताबिक लव ने आम्रपाली से कहा है कि- ”मुझे नहीं रहना इस ग्रुप में अब, यहां सब कंट्रोल करने की सोचते हैं। मेरा मन जिससे बात करुँगी, जो मन करेगा वो करुँगी, इनकी सुनने थोड़ी आई हूं…” इस पर आम्रपाली कहती है कि- ऐसा नहीं है तेरे भले के लिए बोलते हैं सब। ऐसे में अब देखना होगा कि लव क्या वाकई स्काउट के ग्रुप से अलग होती है या नहीं!

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें