अक्षरा सिंह ने गुपचुप तरीके से रचा ली शादी! मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहन फैंस को दिया सरप्राइज
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। अक्षरा सिंह के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने और उनकी जिंदगी के तमाम पहलुओं को जानने के लिए बेताब रहता है। जैसा कि आप जानते हैं अक्षरा सिंह की पर्सनल जिंदगी काफी उथल-पुथल भरी रही है। अक्षरा सिंह का प्यार में न सिर्फ दिल टूटा बल्कि भरोसा भी चकनाचूर हो गया था, इसके बाद अक्षरा ने कहीं दोबारा दिल नहीं लगाया। लेकिन अब लगता है फाइनली एक्ट्रेस का न सिर्फ किसी पर दिल आया बल्कि अक्षरा सिंह ने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली है, तो चलिए बताते हैं विस्तार से।
अक्षरा सिंह का पोस्ट:
अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। हर तरफ इसी बात की चर्चा हो रही है कि क्या अक्षरा सिंह ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है!! दरअसल, अक्षरा सिंह इस तस्वीर में मांग में सिंदूर लगाए और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है और यही सोच रहा है कि क्या अक्षरा सिंह को उनका हमसफर मिल गया है?
हरी साड़ी , हरा डीपनेक ब्लाउज, हरी चूड़ियां, खुले बाल, मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी और गले में मंगलसूत्र… सुहाग की हर निशानी से सजी अक्षरा सिंह की ये तस्वीर देखकर हर किसी को यही लग रहा है कि एक्ट्रेस ने शादी रचा ली है लेकिन आपको बता दें कि ये तस्वीर अक्षरा की शूटिंग के दौरान की है जिसमें एक्ट्रेस सादगी में भी बेहद संजीदा और खूबसूरत नजर आ रही हैं।
अक्षरा सिंह ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- ”तेरे जैसा कोई मिला ही नहीं, कैसे मिलता कहीं पे था ही नहीं ………….ख़ुद से ख़ुद के लिए कहने को कभी कभी दिल करता है” बता दें कि एक्ट्रेस ने ये कैप्शन खुद के लिए लिखा है।
