April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अक्षरा सिंह गाने के जरिए फैंस को सुनाएंगी अपनी ”आपबीती”, जानिए कब आएगा एक्ट्रेस का ये गाना

नई दिल्ली।  अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक है। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई अक्षरा सिंह की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह के फैंस बेसब्री से उनकी नई फिल्मों और गानों का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने एक बार फिर अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपने नए गाने के बारे में बताया है।

अक्षरा का नया गाना:

अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए गाने का पोस्टर शेयर किया है। हालांकि, इसमें गाने का नाम नहीं है। अभिनेत्री ने बस इतना बताया है कि ये एक दुःख भरा गीत (Sad Song) होगा। गाने के साथ ”coming soon” लिखा है। इस गाने के पोस्टर में अक्षरा के साथ अंशुमान सिंह भी नजर आ रहे हैं। इससे ये तो साफ हो गया है कि ये एक हार्टब्रेक पर आधारित गाना होने वाला है।

गाने का पोस्टर शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है- ”भी ख़ुद पे कभी हालात पे रोना आया, बात निकली तो हर इक बात पे रोना आया।” इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा है- ”कुछ दिल की आप बीती लेकर आरही हूँ।” ऐसे में अक्षरा क्या आपबीती सुनाने वाली हैं ये तो गाना आने के बाद ही पता चलेगा। बहराल एक्ट्रेस के फैंस उनके गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की बात की जाये तो हाल ही में अक्षरा सिंह का गाना ”शातिर बलमा” रिलीज हुआ है। इसके अलावा जल्द ही अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” और ”अग्निसाक्षी” में नजर आएंगी। दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।