Money Laundering Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को मिली बेल लेकिन करना होगा इस शर्त का पालन
नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez Bail) को राहत मिली है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए जमानत दे दी है।
कोर्ट ने 2 लाख रुपये के निजी मुचलके पर एक्ट्रेस को ये जमानती राहत दी है। हालांकि इसके साथ ही कोर्ट ने ये शर्त रखी है कि वो बिना इजाजत के देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकती हैं।
बता दें, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली बेल पर आज फैसला आना था। इससे पहले एक्ट्रेस को जेल मिलेगी या बेल होगी इसका फैसला गुरुवार को होना था लेकिन कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया था।
याद हो कि एक्ट्रेस की अंतरिम जमानत 10 नवंबर को खत्म हो गई थी। एक्ट्रेस ने अपनी जमानत को आगे बढ़ाने के लिए अपील की थी जिसका ईडी विरोध कर रही थी। ईडी का कहना था कि एक्ट्रेस के पास काफी पैसा है वो देश छोड़कर भागने की फिराक में है।
