नई दिल्ली। श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) पर बड़ा अपडेट सामने आया है। आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट होगा। दिल्ली पुलिस की ओर से कोर्ट से आरोपी आफताब के नार्को टेस्ट की इजाजत मांगी थी। अब दिल्ली की साकेट कोर्ट ने श्रद्धा मर्डर केस में आफताब के नार्को टेस्ट करने की परमिशन दे दी है। कोर्ट में पुलिस ने बताया कि आफताब जांच पड़ताल में सहयोग नहीं कर रहा है। जिस पर अदालत ने कातिल आफताब के नार्को टेस्ट करने की इजाजत मिल गई है। दिल्ली पुलिस की ओर से ये भी दावा है कि श्रद्धा का मोबाइल फोन रिकवर नहीं हो पाया है। बॉडी के कई पार्ट्स नहीं मिल पाए है और श्रद्धा की हत्या में इस्तेमाल की गई आरी रिकवरी नहीं हो पाई है। इसके अलावा आफताब श्रद्धा के मोबाइल फोन के बारे में सही जानकारी नहीं दे रहा है।
आरोपी केस को भटकाने के लिए कभी दिल्ली, महाराष्ट्र में फेंकने की बात कर रहा है। आफताब इस हत्याकांड को लेकर पूरा सच नहीं बता रहा है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में नार्को टेस्ट के लिए इजाजत मांगी थी। जो कोर्ट की तरफ से इजाजत दे दी गई है। अब आफताब के नार्को टेस्ट के बाद कई राज खुल सकते है और इस हत्याकांड को लेकर कई सच सामने आ सकते है।
गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को दिल्ली पुलिस कातिल आफताब को सीन रिक्रिएट के लिए उसी छतरपुर जंगल में लेकर गई थी। जहां उसने श्रद्धा वालकर के 35 टुकड़ों कर जंगल में फेकें थे। बता दें कि आफताब और श्रद्धा की दोस्ती एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए।
