April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

तालिबान की वापसी के बाद अफगानिस्तान की सबसे बड़ी पॉप स्टार ने छोड़ा देश, बोलीं- स्वस्थ और जिंदा हूं

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद से ही वहां हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इस बीच लोग देश को छोड़ने की फिराक में है लेकिन स्थिती इतनी खराब हो गई है कि एयरपोर्ट पर लोगों की तो लंबी कतार है लेकिन उन्हें वहां से निकालने के लिए फ्लाइट मिसिंग है। हालांकि कई लोगों को वहां से निकाला जा चुका है जिनमें कलाकार अर्याना सईद भी हैं जिन्हें अफगानिस्तान के सबसे बड़े पॉप स्टार में से एक माना जाता है।

अर्याना सईद ने सोशल मीडिया पर खुद ही इसे लेकर जानकारी दी थी कि उन्होंने अफगानिस्तान छोड़ दिया है। सईद ने बताया कि वो कुछ रातों से काफी परेशान थीं, काफी सहमी हुई थीं, लेकिन वो जिंदा बच गईं और देश छोड़ने में भी कामयाब रहीं। अर्याना सईद ने आगे कहा कि वो जिंदा हैं और कुछ न भूलने वाली रातों के बाद अब दोहा पहुंच गई हैं। इसके बाद वो इस्तांबुल जाने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि एक बार वो घर पहुंच जाएंम और खुद को पहले जैसा सामान्य कर लूं, फिर आपको बताने के लिए मेरे पास कई सारी कहानियां हैं।

कुछ समय पहले अर्याना के पति का एक मैसेज वायरल हो रहा था जिसमें उनके पति हासिब सईद ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, उनकी पत्नी भले ही दुनिया के लिए एक कलाकार है लेकिन उनके लिए वो एक रोल मॉडल है।

उन्होंने कहा कि जब हम दोहा से निकल रहे थे तो उनकी पत्नी से रही थी। इस दौरान में सोच रहा था कि वो काफी हिम्मत वाली है। ऐसे कठीन समय में भी वो कितनी खूबसूरती से परिस्थितियों का सामना कर रही है। इसके आगे उन्होंने लिखा कि वो लिखना तो बहुत कुछ चाहते हैं लेकिन इसके लिए फिलहाल समय नहीं है। पर इतना जरूर कहूंगा कि मेरी पत्नी मेरे लिए रोल मॉडल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *