यूपी

अखिलेश यादव से मिले आप सांसद संजय सिंह, यूपी में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

शेयर करें:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल 2022 में होने वाला है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में तमाम राजनीतिक गठजोड़ों के संभावनाओं के बनने बिगड़ने की प्रक्रिया बन रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को लखनऊ में मुलाकात की। बता दें कि इन दोनों नेताओं की मुलाकात जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट ऑफिस में हुई। वहीं आम आदमी पार्टी इस बार उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साहित और पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना चाहती है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए दूसरी तरफ अखिलेश यादव भी इस बार छोटे-छोटे दलों के साथ चुनावी मैदान में जाएंगे। ऐसे में संजय सिंह और अखिलेश यादव के बीच हुई इस मुलाकात के कुछ और ही राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

बता दें कि संजय सिंह अपनी तरफ से कुछ भी कहें लेकिन राजनीतिक गलियारे में इस मुलाकात के अलग ही कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि सपा और आप, दोनों अगले विधानसभा चुनाव में एकसाथ भी देखे जा सकते हैं। गौरतलब है कि, संजय सिंह आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी है।

संजय सिंह यूपी चुनाव को लेकर काफी एक्टिव भी नजर आ रहे हैं। अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह से मन बना चुकी है। वैसे अखिलेश यादव से मुलाकात से पहले अभी हाल ही में संजय सिंह ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक ओमप्रकाश राजभर ने उनके लखनऊ स्थित आवास पर तकरीबन एक घंटे तक मुलाकात की थी। ऐसे में अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद से कयासों का सिलसिला चल पड़ा है।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें