May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जिम के बहाने नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में जाता था लड़का, पिता के उड़े होश, केस दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक शख्स के उस वक्त होश फाख्ता हो गए। जब उसको पता चला कि उसका 17 साल बेटा जिम के बहाने नमाज अदा करने जाता था और धर्मांतरण भी कर लिया। मामला कविनगर का बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार, युवक ने भगोड़े जाकिर नाईक से प्रभावित होकर इस्लाम धर्म को कबूल किया है। पिता का आरोप है कि उसका बेटा पांच वक्त की नमाज पढ़ता है। सूत्रों के जरिए ये जानकारी मिली है कि युवक इस्लाम को कबूल कर चुका है और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए मुंबई में किसी शख्स के संपर्क में था। जिसने उसका ब्रैनवॉश करके धर्मांतरण करवाया। युवक जैन धर्म से तालुक रखता है।

जानकारी के मुताबिक, लड़के के लैपटॉप और मोबाइल से दूसरे धर्म की वास्तु भी प्राप्त हुई है। वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक मुंबई के बद्दो नाम के शख्स के संपर्क में था। वो घंटों-घंटों उससे बातें करता था। इसके बाद उसने युवक को मेल और व्हाट्सएप के जरिए धार्मिक साम्रागी भेजने शुरू कर दी। इसके बाद शख्स ने लड़के का ब्रैनवॉश किया और धर्मांतरण करवाया।

बेटा जिम का रोज बहाना करके घर से निकलता था। एक दिन पिता को इस बात की भनकी लगी और उसने पीछा किया तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि उसका बेटा मस्जिद में नमाज अदा कर रहा है। इसके बाद पिता ने इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई। वहीं एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *