May 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

राहुल पर एक्शन के बाद कांग्रेस की हुई बैठक, संसद से लेकर सड़क तक करेगी मोदी सरकार की घेराबंदी, तैयार किया ये मास्टर प्लान

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुसीबत में फंस चुके हैं। मोदी सरनेम पर दिए विवादास्पद टिप्पणी को लेकर आज उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। अब वह पूर्व सांसद हो चुके हैं। बता दें कि राहुल वायनाड से सांसद थे, लेकिन सदस्यता रद्द किए जाने के बाद यह सीट रिक्त हो चुकी है। जिसके बाद अब चुनाव आयोग इस सीट पर उपचुनाव कराने की दिशा में मंथन कर रहा है। माना जा रहा है कि आगामी अप्रैल माह में यहां उपचुनाव हो सकते हैं। उधर, राहुल गांधी भी उक्त फैसले को चुनौती देने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। बहरहाल, अब वे क्या कुछ कदम उठाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

उधर, इस फैसले के विरोध में कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक व्यापक विरोध प्रदर्शन करने की रूपरेखा तैयार कर चुकी है। आज इस संदर्भ में कांग्रेस मुख्यालय में आपाताकालीन बैठक हई। जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहोलत सहित अन्य नेता शामिल हुए। सभी ने एक सुर से राहुल की संसद सदस्यता रद्द किए जाने की आलोचना की और आगे क्या कदम उठाए जाए। इस दिशा में भी रूपरेखा तैयार की गई है।

बता दें कि कांग्रेस ने बैठक में केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में देश के कोने-कोने में संविधान बचाओं आंदोलन का आगाज करने का फैसला किया है। इस आंदोलन को केंद्र सरकार के विरोध में शुरू किया गया है। वहीं, सोशल मीडिया स्तर पर कांग्रेस ने डरो मत कैंपन शुरू करने का फैसला भी किया है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने इस कैंपन में हिस्सा लेने के प्रति अपनी भागीदारी जताई है। इससे पूर्व राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने को लेकर 14 विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया और इस फैसले को केंद्र सरकार तानाशाही रवैया बताया।

इन दलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर बताया कि विपक्षी दलों की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया, लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। वहीं, राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद आगामी सोमवार से कांग्रेस संविधान बचाओ आंदोलन व्यापक रूप से करेगी। जिसमें पार्टी के सभी नेता शामिल होंगे। बहरहाल, अब आगामी दिनों में राहुल गांधी इस मुसीबत से बाहर निकलने के लिए क्या कुछ कदम उठाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *