IAS Tina Dabi Pregnant: टीना डाबी के घर गूंजने वाली है किलकारी, मैटरनिटी लीव के लिए लिखा पत्र
नई दिल्ली। आईएएस टीना डाबी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। बता दें, आईएएस टीना डाबी जैसलमेर कलेक्टर हैं और इस बार उनके चर्चा में आने का कारण खुश कर देने वाला है। दरअसल, खबर है कि वो अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है। गर्भवती होने की वजह से उन्होंने सरकार को पत्र लिखकर मैटरनिटी लीव मांगी है। कहा ये भी जा रहा है कि वो काफी समय से थोड़ी असहज थी लेकिन बावजूद इसके वो अपने काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रही थीं। अब इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
जैसलमेर कलेक्टर और आईएएस टीना डाबी अपनी दूसरी शादी से गर्भवती हैं। बीते साल 2022 में 20 अप्रैल को ही आईएएस अफसर डॉ. प्रदीप गावंडे के साथ टीना डाबी शादी के बंधन में बंधी थी। बात काम की करें तो उनका अब तक का कार्यकाल काफी उम्दा रहा है। महिलाओं में टीना डाबी की अच्छी खास पहचान है।
दिया था बुजुर्ग महीला ने बेटे का आशीर्वाद
बीते दिनों एक बुजुर्ग महिला ने टीना डाबी को आशीर्वाद देते हुए कहा था कि उन्हें पहला बच्चा बेटा हो। बुजुर्ग महिला के आशीर्वाद पर टीना डाबी मुस्कुराते हुए कहती हैं कि अगर बेटी भी हुई तो चलेगा। बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं होता।
ये थे टीना डाबी के पहले पति
टीना डाबी अपनी पहली शादी के टूटने के बाद से ही खूब चर्चा में रहती हैं। उनकी पहली शादी IAS अतहर आमिर खान से हुई थी। हालांकि ये शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। दोनों ने बाद में तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली। बाद में 20 अप्रैल 2022 को 2015 बैच की टॉपर IAS टीना डाबी ने IAS प्रदीप गवांडे से शादी रचाई। इस शादी के बाद से ही वो लगातार सोशल मीडिया पर अपने पति प्रदीप गवांडे संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब वो और प्रदीप गवांडे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। देखना होगा कि कब वो नन्हा मेहमान इस दुनिया में कदम रखता है।
