June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Gyanvapi ASI Survey: खुदाई नहीं सर्वे के लिए लिया जा रहा हाईटेक टेक्नोलॉजी का सहारा, वजूखाने के कथित शिवलिंग को रखा गया सर्वे से दूर

नई दिल्ली। हाईकोर्ट के फैसले के बाद आज यानी 4 अगस्त से ज्ञानवापी मस्जिद में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे शाम 5 बजे तक चलने वाला है, जिसमें एएसआई के 61 सदस्यों की टीम ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में जांच कर रही हैं । मौके पर टीम के सदस्यों के अलावा हिंदू पक्ष के लोग भी मौजूद हैं। हालांकि मुस्लिम पक्ष के लोग वहां मौजूद नहीं है। हिंदू पक्ष के लोगों का कहना है कि उन्हें सर्वे पर पूरा भरोसा है और फैसला उनके हक ही में होगा। इस सर्वे में कई चीजों का खास ध्यान रखा गया है। बताया जा रहा है कि सर्वे के दौरान खुदाई नहीं की जाएगी और न ही वजूखाने में सर्वे किया जाएगा।

वजूखाने में नहीं होगा कथित शिवलिंग का सर्वे

सर्वे करने के लिए एएसआई के अलावा IIT कानपुर के तीन एक्सपर्ट भी मौजूद हैं, जो हाईटेक तरीके से सर्वे कर रहे हैं, जिसमें खुदाई नहीं की जाएगी। सर्वे ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के जरिए किया जाएगा। वजूखाने को सर्वे से दूर रखा जाएगा, क्योंकि इसपर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना भी जरूरी है। वजूखाने को लेकर हिंदू पक्ष का दावा रहा है कि वजूखाने से शिवलिंग जैसी आकृति का पत्थर है, जोकि शिवलिंग है। हालांकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वो फव्वारा है। हिंदू पक्ष ने शिवलिंग के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे। अब ये फव्वारा है या शिवलिंग..ये मुद्दा अभी सुप्रीम कोर्ट में है, जिस पर फैसला आना बाकी है। इसलिए वजूखाने को सर्वे से दूर रखा गया है।

दोपहर 12 बजे तक होगा सर्वे

सर्वे दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा, जिसके बाद परिसर को खाली कर दिया जाएगा, क्योंकि आज शुक्रवार है और जुम्मे की नमाज के लिए सर्वे को कुछ घंटों के लिए रोक दिया जाएगा। दोपहर बाद फिर सर्वे किया जाएगा,जोकि 5 बजे तक चलेगा। जिला कोर्ट मे आज एएसआई अपना पक्ष रख सकती है कि सर्वे में देरी क्यों हुई। इससे पहले मुस्लिम पक्ष की याचिका के बाद सर्वे पर रोक लगा दी गई थे। जिसकी वजह से सर्वे का काम बाधित हुआ था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *