June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद यूपी के डेप्युटी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान, कही ये बात

नई दिल्ली। चलिए, हम आपको वाराणसी लेकर चलते हैं। जहां आज ज्ञानवापी मस्जिद का तीन दिनी सर्वे संपन्न हुआ है। इन तीन दिनों के सर्वे के उपरांत कई ऐसे साक्ष्य प्रकाश में आए हैं, जो कि हिंदू पक्ष द्वारा उपरोक्त स्थल पर मंदिर होने के दावों को प्रबल करते दिख रहे हैं। इसी कड़ी में आज यानी की सर्वे के आखिरी दिन मस्जिद में शिवलिंग प्राप्त होने के दावे हिंदू पक्षों द्वारा किए गए हैं। जिसके बाद कोर्ट में उपरोक्त जगह को संरक्षित करने हेतु याचिका दाखिल की गई है। जिस पर सुनवाई के उपरांत कोर्ट की तरफ से उक्त जगह को सील करने व सुरक्षा-व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि जब मस्जिद के वजूखाने में 12.6 व्यास का शिवलिंग प्राप्त हुआ, तो पूरी मस्जिद हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठी। हिंदू पक्ष के लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई।

 

अब इसी बीच सिय़ासी गलियारों में प्रतिक्रियाओं का बाजार गरमा गया है। जहां एक तरफ मुस्लिम पक्षों द्वारा हिंदू पक्षों द्वारा किए जा रहे दावों को निराधार बताया जा रहा है, तो वहीं हिंदू पक्ष अपने दावों की विश्वनियता पर बने हुए हैं। अब इसी बीच मुख्तलिफ सियासी सूरमाओं के बयान सामने आए हैं। तो चलिए इसी बीच हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान से अवगत कराने जा रहे हैं, जिनके बयान ने सियासी तपिश अपने चरम पर पहुंचा दी है।

दरअसल, ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग प्राप्त होने के उपरांत केशव प्रसाद मौर्य ने दो ट्वीट किए। जिसमें उन्होंने कहा कि,   बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ज्ञानवापी में बाबा महादेव के प्रकटीकरण ने देश की सनातन हिंदू परंपरा को एक पौराणिक संदेश दिया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *