Chandrayaaan 3 Live: कुछ घंटों की दूरी….फिर चांद पर लहराएगा तिरंगा, देशभर में उमंग का माहौल
नई दिल्ली। कोई गुरेज नहीं यह कहने में कि चंद्रयान-3 ने पूरे देश को एकजुट कर दिया है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इसकी सफल लैंडिंग को लेकर कहीं मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है, तो कहीं मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। स्कूल, कॉलेजों में इसे इसकी सफल लैंडिंग का सजीव प्रसारण दिखाए जाने की पूरी व्यवस्था की जा चुकी है। खासकर बच्चों में भी इसे लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। 14 जुलाई, जब चंद्रयान -3 की सफल लॉन्चिंग हुई, तभी से देशवासियों की धरकने तेज हैं। बता दें, चंद्रमा के साउथ पर लैंड करने वाला भारत पहला देश बनेगा। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ऑल इज वेल। वहीं, चंद्रयान -3 की लैंडिंग और इससे जुड़ी तमाम छोटी-बड़ी खबर से रूबरू होने के लिए बने रहिए।
देशभर में उत्सव का माहौल
चंद्रयान-3 को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल बना हुआ है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर इसकी सफल लैंडिंग को लेकर कहीं मंदिरों में पूजा हो रही है, तो कहीं मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। इसे लेकर लोगों में खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली , महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, बिहार सहित सभी राज्यों में चंद्रयान की सफल लैंडिंग को लेकर देशभऱ में खुशी का माहौल बना हुआ है। वहीं, सभी स्कूल और कॉलेज में भी बच्चों को लेकर इसे लेकर खुशी का माहौल है।
वहीं, मध्य प्रदेश में भी चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग को लेकर प्रार्थना की गई।
गुजरात में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
चंद्रयान 3 मिशन पर, रॉकेटियर्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के सीईओ और मुख्य शिक्षक, दिव्यांशु पोद्दार कहते हैं, “अगर हम चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरते हैं तो यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। हम सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले दूसरे देश बन जाएंगे…हम चंद्रयान 2 से बहुत कुछ सीखा है…हमने अपने संचार, प्रणोदन और पैरों में बदलाव किए हैं…रूस की विफलता से पता चलता है कि चंद्रमा पर उतरना कितना मुश्किल है…”
