June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अक्षरा सिंह का गाना यूट्यूब पर हुआ 20 मिलियन पार, आग लगा रही अक्षय कुमार संग एक्ट्रेस की जोड़ी

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क्वीन कहा जाता है। अक्षरा की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रियता है। इंस्टाग्राम पर भी अक्षरा को 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। अक्षरा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ एक बेहद ख़ुशी की खबर शेयर की है, चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने फैंस के साथ एक बेहद खास खुशखबरी शेयर की है। दरअसल, अक्षरा के हालिया रिलीज गाने ”घिस घिस घिस” को यूट्यूब पर 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक्ट्रेस ने खुद ये खुशखबरी शेयर कर कैप्शन में लिखा- ”20 Million+ प्यार मिल चुका है… अब आपकी reel का इंतज़ार है। चलो मिलकर ‘घिस-घिस-घिस’ को हर feed, हर story और हर reel तक पहुँचाते हैं! Reel बनाओ, tag करो, और धूम मचा दो।”

बता दें कि अक्षरा सिंह हाल ही में रिलीज हुए सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ”वेलकम टू द जंगल” के गाने ”घिस घिस घिस” में नजर आईं हैं। अक्षरा ने फिल्म में इस गाने पर अक्षय कुमार संग आइटम नंबर किया है और ये अक्षरा सिंह का बॉलीवुड डेब्यू भी है। अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने हालिया रिलीज गाने से ”घिस घिस घिस” से अपना एक क्लिप शेयर कर दर्शकों को बताया कि बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार संग उनका ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

इस गाने को विक्रम मॉन्ट्रॉस और सुप्रिया पाठक ने गाया है और गाने के लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखे हैं। अक्षय कुमार के साथ बड़े पर्दे पर गाना कर के अक्षरा सिंह ने निश्चित ही भोजपुरी जगत में एक लकीर खींच दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *