June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Delhi Liquor Scam Case: सूत्रों का दावा, शराब घोटाले में AAP को आरोपी बनाने पर विचार कर रही है ED

नई दिल्ली। दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद सियासी संग्राम छिड़ गया है। बुधवार को ईडी ने 10 घंटे की लंबी पूछताछ और छापेमारी के बाद आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़े प्रदर्शन का ऐलान भी किया है। इसी बीच आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी कोर्ट से संजय सिंह की रिमांड मांगेगी। इसी बीच दिल्ली के कथित शराब घोटाले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ईडी सूत्रों से ये बड़ी खबर सामने आ रही है। शराब घोटाले में ईडी आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाने का विचार कर रही है। साथ ही इस पर कानूनी राय भी ले रही है।

दरअसल बुधवार को ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि आम आदमी पार्टी को शराब घोटाले में पैसा मिला था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से सवाल पूछा था कि इस मामले में AAP को आरोपी क्यों नहीं बना रही है?, जबकि अपराध का पैसा पार्टी को गया था। कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद प्रवर्तन निदेशालय आप पार्टी को आरोपी बनाने पर कानूनी राय ले रही है। कल मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई के दौरान सुप्रोर्ट कोर्ट ने 2 सवाल पूछे थे। पहला सवाल कोर्ट ने ईडी से पूछा था कि जहां तक मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है वो एक राजनीतिक दल से जुड़ा है। ईडी के मुताबिक घोटाले का पैसा का सियासी पार्टी के पास गया, लेकिन वो राजनीतिक दल आरोपी नहीं है। इस पर क्या जवाब देंगे? दूसरा सवाल ईडी से पूछा गया था कि क्या कैबिनेट नोट का परीक्षण कोर्ट कर सकता है? इसी का जवाब आज कोर्ट में ईडी को देना है।

संजय सिंह को मोटा कमीशन-ED सूत्र

उधर ईडी सूत्रों ने दावा किया है कि शराब घोटाले में संजय सिंह को मोटा कमीशन मिला। सूत्रों के मुताबिक, कई लोगों ने संजय सिंह का नाम लिया है। बता दें कि आबकारी नीति बनवाने में संजय सिंह का नाम शामिल था। ईडी के सूत्र बता रहे है कि दिल्ली के शराब नीति में संजय सिंह शामिल थे। बता दें कि बुधवार को ईडी ने आप नेता संजय सिंह को गिरफ्तार किया था।

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा “मुझे इस बात का दुख है कि सरकार को ये लगता है कि जो भी उनके खिलाफ है उसे गिरफ्तार कर लो। एक ही दिन में पत्रकारों और AAP नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई। भाजपा ये समझ ले कि इस बार 100 करोड़ लोग उनके खिलाफ हैं। इस बार INDIA इसी भाजपा का सफाया करेगी। ED, CBI और IT इनके (भाजपा) संगठन के हिस्से हैं, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *