May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बड़ा दावा, कहा- प्रियंका गांधी ने अमेठी में सड़क पर पढ़ी थी नमाज

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव के बीच जुबानी वार अब और तेज होते जा रहे है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर जमकर प्रहार कर रहे है।  इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा और एक बड़ा दावा किया है। दरअसल एक  न्यूज चैनल से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी में प्रियंका गांधी को सड़क पर नमाज अदा की थी।

स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा प्रियंका गांधी वाड्रा पर आरोप है कि पद्म पुरस्कार को बेचने के लिए और किसी विशेष बैंकर को वो व्यवस्था देने के लिए 2 करोड़ की पेटिंग उनसे खरीदवाई। क्या आरोप सत्य है इस पर स्पष्टीकरण उन्हें देना चाहिए।

आगे उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का अपना इतिहास है। मैं अमेठी से सांसद हूं। अमेठी में जब हमारे लोकसभा के चुनाव थे। तो उन्होंने सड़क पर नमाज अदा की थी। तो क्या उनको मूर्ति पूजन और हिंदू आराध्य देवी-देवताओं से कही न कही परहेज है। क्योंकि जो इस्लाम को मानता है नमाज अदा करता है। वो मूर्ति पूजक नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *