दिल्ली

हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में आपात लैंडिंग, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहा था विमान

शेयर करें:

नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट AI2030 की जयपुर में आपात लैंडिंग कराई गई है। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे इस विमान से 7500 कोड भेजा गया था। विमान हाईजैक होने जैसी स्थिति में इस इमरजेंसी कोड का इस्तेमाल किया जाता है। अलर्ट मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने विमान को जयपुर की तरफ डायवर्ट किया और वहीं पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों और क्रू मेंबर्स को विमान से नीचे उतार लिया गया है। फ्लाइट को सुरक्षा संबंधी जांच के लिए आइसोलेशन बे में ले जाया गया है।

इमरजेंसी मैसेज मिलते ही जांच एजेंसियां अलर्ट हो गईं। रनवे पर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसफ), बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को तैनात कर दिया गया। विमान के लैंड होते ही सबसे पहले यात्रियों और क्रू के सदस्यों को उतारा गया। उसके बाद सभी यात्रियों और उनके सामनों की जांच शुरू की गई। हालांकि फिलहाल इस बात को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है कि विमान हाईजैक अलर्ट का मैसेज क्यों भेजा गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि पायलट ने गलती से 7500 कोड आईटीसी को भेज दिया था।

आपको बता दें कि अभी 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 से भी हाईजैकिंग का कोड भेजा गया था। उस विमान को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित उड़ा रहे थे जबकि उनका को-पायलट हमाम अल-हमामी ओमानी मूल का था। को-पायलट 9/11 आंतकी हमले जैसी घटना की तरह ही विमान को क्रैश कराना चाहता था। उसने विमान को अपने कब्जे में लेने के लिए पायलट कैप्टन स्मित को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया था। हालांकि कैप्टन स्मित की हिम्मत और सूझबूझ के चलते को-पायलट अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका और इस तरह से उस विमान में सवार लगभग 180 लोगों की जान बची।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें