April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कांग्रेस अध्यक्ष बने खड़गे, थरूर की हुई हार, 24 साल बाद गैर गांधी बना प्रेसिंडेट

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को आखिरकार नया अध्यक्ष मिल ही गया है। 24 साल के बाद आज कांग्रेस पार्टी को गैर गांधी अध्यक्ष मिला हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मुकाबला गांधी परिवार को करीबी मल्लिकार्जुन खड़गे और दिग्गज नेता शशि थरूर के बीच था। जिसमें मुल्लिकार्जुन खड़गे ने बाजी मार ली है और अब वो पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं शशि थरूर को हार का सामना करना पड़ा है। खड़गे को 7 हजार से ज्यादा वोट मिले है, जबकि शशि थरूर 1078 पर ही सिमट गए है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए इसकी जानकारी दी है। वहीं गांधी परिवार के करीबी खड़गे के पार्टी के नए बॉस बनने पर कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल है। पार्टी के कार्यकर्ता ऑफिस के बाहरढोल नगाड़ा बजा रहे है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। बता दें कि काउटिंग के बीच दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी देखने को मिला था। थरूर खेमे के नेता सलमान सोज ने आरोप लगाया था कि चुनाव पारदर्शी नहीं हो रहे है।

हार के बाद शशि थरूर की प्रतिक्रिया-

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद के कैंडिडेट थरूर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी है। उन्होंने पत्र खड़गे को बधाई देते हुए दो पन्नों की चिट्ठी जारी की है। उन्होंने कहा कि खड़गे को नेतृत्व का लंबा अनुभव है और वो पार्टी को आगे ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *