दिल्ली

ईडी की शिकायत पर आजम खान समेत इन पर एफआईआर, जेल में बंद पूर्व मंत्री से आठ घंटे तक पूछताछ के बाद जांच एजेंसी का एक्शन

शेयर करें:

रामपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रामपुर के अजीमनगर थाने में यूपी के पूर्व कद्दावर मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान, मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट एसएस एंड एस एंटरप्राइजेज, एसएस एसोसिएट और अन्य के खिलाफ एफआईआर कराई है। इन सभी के खिलाफ ईडी के डिप्टी पीयूष एम थोर्ट ने सरकारी धन के गबन और धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर के लिए शिकायत दी थी। इससे पहले थोर्ट के नेतृत्व में ईडी के अफसरों ने मंगलवार को रामपुर जेल पहुंचकर आजम खान से करीब 8 घंटे पूछताछ की थी।

दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और उनके पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम रामपुर जेल में सजा काट रहे हैं। ईडी आजम खान के जौहर ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। जौहर ट्रस्ट ही आजम खान की बनाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को चलाता है। दैनिक जागरण अखबार में छपी खबर के मुताबिक ईडी को जांच में पता चला है कि कई कंपनियों के जरिए आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को करोड़ों का चंदा दिया गया। ईडी इस संबंध में पूरे मनी ट्रेल को उजागर करने की कोशिश में लगी है। ईडी ने आजम खान के जौहर ट्रस्ट से जुड़े लोगों के बयान और दस्तावेजों का मिलान कर रही है।

ईडी ने आजम खान के बेटे अब्दुल्ला के दोस्त सालिम से भी दो बार पूछताछ की। अब जांच एजेंसी ने सालिम को फिर लखनऊ तलब किया है। अखबार की खबर के मुताबिक अब्दुल्ला आजम के एक और दोस्त अनवर को भी ईडी ने 15 अक्टूबर को लखनऊ बुलाया है। ईडी ने 25 सितंबर को जौहर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर जहीरुद्दीन से लखनऊ में आठ घंटे पूछताछ की थी। यूनिवर्सिटी बनाने में खर्च हुई रकम, जौहर ट्रस्ट को मिले धन वगैरा के बारे में प्रोफेसर से जांच एजेंसी ने सवाल किए थे। सपा के विधायक नसीर अहमद खान से भी ईडी कई घंटे पूछताछ कर चुकी है। अब ईडी के ताजा कदम से आजम खान के लिए नई मुश्किल खड़ी होती दिख रही है।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें