July 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कनाडा से विवाद के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की भारत की तारीफ, कनाडा को सुनाई खरी-खोटी

नई दिल्ली। भारत और कनाडा के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। भारत साफ लफ्जों में खालिस्तानी आतंकियों को पनाह देने वाले कनाडा को समझा चुका है लेकिन अब भारत के समर्थन में कई देश और आ गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खुले मंच पर भारत का समर्थन किया है और कनाडा को खरी-खोटी सुनाई है। बता दें कि दोनों देशों की बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं।  खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या के बाद से कनाडा लगातार भारत पर गलत आरोप लगा रहा है, हालांकि भारत ने हर आरोप का कड़ा जवाब दिया है।

भारत और रूस को अलग करना मुश्किल

अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कनाडा को खरी-खोटी सुनाई है। पुतिन ने पूर्व नाजी सैनिक का संसद में सम्मान करने को लेकर कनाडा को घेरा। उन्होंने कहा कि एक बार को मान लीजिए कि वो नाजी सैनिक को नहीं चाहते थे लेकिन अगर वाकई ऐसा था तो हिटलर और उसके साथियों ने युद्ध के दौरान रूस के खिलाफ लड़ाई क्यों लड़ी थी। इसका मतलब साफ है कि वो मुर्ख हैं और कभी स्कूल नहीं गए। सभी ने मिलकर नाजी सैनिक की तारीफ और खड़े होकर तालियां भी बजाई..ये घिनौना है।इस मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत में जी-20 की सफल अध्यक्षता की, जोकि काबिल-ए-तारीफ है।भारत इसमें सफल रहा क्योंकि उसने जी-20 एजेंडे का राजनीतिकरण नहीं किया और न ही होने दिया। भारत एक स्वतंत्र देश है और दोनों देशों को अलग करने की कोशिशें बेकार हैं।

संसद में किया सम्मान

बता दें कि कनाडा ने पूर्व नाजी सैनिक का संसद में सम्मान किया है और उनके आने पर तालियां भी बजाई थी। इतना ही नहीं उसे सबसे बहादुर बताया था। गौरतलब है कि द्वितीय विश्व युद्ध में पूर्व नाजी सैनिक ने एडोल्फ हिटलर की तरफ से यूक्रेन के साथ मिलकर रूस के खिलाफ हथियार उठाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *