इजराइल पर हमास ने किया हमला, कई इमारतें ध्वस्त, इजराइली सेना की दो टूक- मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
नई दिल्ली। विश्व समुदाय में सामरिक मोर्चे पर एक बार फिर से उथल-पुथल का माहौल देखने को मिल सकता है। दरअसल, फिलीस्तीनी संगठन हमास ने इजराइल के कई शहरों पर हमला किया है। यह हमला शनिवार सुबह करीब आठ बजे किया गया। तेल अवीव, स्देरोट और अश्कलोन शहर में रॉकेट दागे गए जिससे इजराइल में अभी उथल-पुथल का माहौल है, तो वहीं कई लोगों के मौत की भी खबर सामने आई है। इस हमले की पुष्टि भारत में मौजूदा इजराइल राजनयिक ने भी की है। वहीं इस हमले के बाद इजराइल ने स्पष्ट कर दिया है कि अब हमास को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उधर, हमास के इस जवाब में इजराइल के आयरन डोम डिफेंस सिस्टम के एक्टिवेट होने की भी खबर सामने आ रही है। ऐसे में देखना होगा कि अब इजराइल की ओर से क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल इस खबर से जु़ड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट से रूबरू होने के लिए आप बने रहिए।
अभी तक की बड़ी खबरें..!
हमास की सैन्य शाखा अल कसम ब्रिजेज ने एक ऑपरेशन की घोषणा की है। जिसे अल आक्सा फड्स का नाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अल आक्सा के उकसावे के जवाब में इजराइल पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं, हमास ने बयान जारी कर कहा कि वो इजराइली जैलों में फिलस्तीनी कैदियों के प्रति उठाए गए इजराइली सरकार द्वारा उठाए गए कदम के विरोध में यह हमला कर रहे हैं।
फिलिस्तीनी संगठन ने इजराइल के कई शहरों पर रॉकेट दागकर हमला कर दिया है, जिसकी वजह से वहां के कई इमारत ध्वस्त हो चुके हैं। इस हमले की पुष्टि एएनआई ने खुद अपने ट्वीट के जरिए की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा से दागे गए रॉकेट इजराइल के अश्कलोन में गिरे। जिसकी चपेट में आकर इजराइल के कैफर अवीव क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति की मौत हो गई।
गाजा के आसपास और युरूशलेम के आसपास के क्षेत्रों में भी अलर्ट सायरन बजाए जा रहे हैं। इजराइली सेना ने लोगों को अपने घरों में रहने के लिए कहा है।
इजराइली के सेना के वाहनों पर सवार होकर कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं।
हमास ने बड़ी गलती की है
उधर, इजराइली ने अपने बायन में स्पष्ट कर दिया है कि हमास ने बड़ी गलती की है, जिसे उसकी बारी कीमत चुकानी होगी। फिलहाल घुसपैठ के सभी स्थानों पर अभी दुश्मन लड़ रहे हैं। इजराइल ने कहा कि हमें इसमें युद्ध जीत हासिल करेगा।
वहीं, इजराइलरी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि, ‘“इज़राइल राज्य एक बहुत ही कठिन क्षण का सामना कर रहा है। मैं आईडीएफ के कमांडरों और सैनिकों तथा सभी सुरक्षा बलों और बचाव सेवाओं को शक्ति प्रदान करना चाहता हूं। मैं इजरायल के उन सभी निवासियों को अपना प्रोत्साहन और शक्ति भेजता हूं जिन पर हमला हो रहा है। मैं सभी से होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करने और आपसी जिम्मेदारी और संकल्प दिखाने का आह्वान करता हूं। हम उन सभी पर विजय पा सकते हैं जो हमें नुकसान पहुँचाना चाहते हैं।”
उधर, इजराइल के कई शहरों में आग लगी है। हमास आतंकवादियों द्वारा इजराइल के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले जारी हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि 50 से अधिक हमास आतंकवादी भूमि, वायु और समुद्र के माध्यम से दक्षिणी इज़राइल में घुसपैठ कर चुके हैं। अश्कलोन और तेल अवीव में बड़े हमले। बहुत से निवासी और सेनाएँ हताहत हुईं। कई अपहरण की खबरें.
