दिल्ली

इधर ED ने केजरीवाल को शराब घोटाला केस में भेजा समन, उधर उनके मंत्री आतिशी ने कर दिया बड़ा दावा

शेयर करें:

नई दिल्ली। शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। ईडी ने केजरीवाल को 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं ईडी द्वारा केजरीवाल को समन भेजने पर अब आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आप को खत्म करना चाहती है और फर्जी केस बनाकर केजरीवाल को जेल में डालना चाहती है। भाजपा ने आप पर पलटवार करते हुए कहा दिल्ली सरकार के करप्शन की पोल खुल चुकी है। सीएम अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा समन भेजे जाने पर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया है। आतिशी का कहना है कि 2 नवंबर को सीएम केजरीवाल को ईडी गिरफ्तार कर लेगी।

आगे आतिशी ने कहा, ”अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी इसलिए नहीं होगी कि उनके खिलाफ कोई केस या सबूत है, बल्कि इसलिए गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनसे डर लगता हैं.. उन्हें पता है अगर देश में कोई एक नेता है जो खुलकर भाजपा के खिलाफ बोलता और लड़ता है.. उस नेता का नाम है अरविंद केजरीवाल।”

मनोज झा ने ईडी के समन को बताया BJP का नोटिस

Ad Zone: in_content

शराब नीति मामले में केजरीवाल को ED के समन पर RJD सांसद मनोज झा की प्रतिक्रिया सामने आई है। मनोज झा ने कहा, ”ईडी का नहीं भाजपा का नोटिस मिला है। हमने ED, CBI, IT बोलना बंद कर दिया है। विपक्ष के नेताओं ने तय कर लिया है कि हमें सिर्फ भाजपा से नहीं इन संस्थाओं से भी लड़ना है। इन्होंने अपने चरित्र हनन का खुद से गवाह बनना स्वीकार किया है।”

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें