April 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

डंकी का पहला गाना “लुट-पुट गया” हुआ रिलीज, एक तरफा दिलफेंक आशिक की तरह लगे शाहरुख खान

नई दिल्ली। शाहरुख खान की मचऑवेटेड फिल्म डंकी का पहला गाना लुट-पुट गया रिलीज हो गया है और आते ही सोशल मीडिया पर तैर रहा है। गाने में तापसी पन्नू और शाहरुख खान की केमिस्ट्री देखी जा रही है, जिसमें शाहरुख तापसी को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। गाना आपको बिल्कुल पंजाबी फील देने वाला है और गाने के लिरिक्स भी काफी मजेदार हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि डंकी के रिलीज में एक महीने का समय बचा है और वो बड़े पर्दे पर साउथ सुपरस्टार प्रभास की सालार से भिड़ने वाली है। दोनों के बीच बड़े पर्दे पर बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा।

कैसा है गाना

गाने में शाहरुख खान यानी हार्डी किसी रोमियो की तरह तापसी के पीछे हैं और उन्हें अपने प्यार का अहसास करवाने में लगे हैं। फिल्म में तापसी का नाम मन्नू है क्योंकि गाने की हर लाइफ में शाहरुख खान चीख-चीखकर मन्नू का नाम ले रहे हैं। गाने में एक्टर के डांसिंग स्टेप भी बहुत फनी है, जिसे देखकर आप नाचने के लिए मजबूर हो जाएंगे। गाने में शाहरुख अपने दोस्तों के साथ मिलकर तापसी को विदेश भेजने के लिए तैयार कर रहे हैं। वो उन्हें चलने,बैठने और खाने के तरीके बताते हैं लेकिन शाहरुख का ध्यान तो तापसी से हट ही नहीं रहा है। बता दें कि गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। जबकि गाने के बोल स्वानंद किरकिरे और आईपी सिंह ने लिखे हैं। गाने को संगीत प्रीतम ने दिया है, जबकि आवाज अरिजीत सिंह की है।

शाहरुख ने क्या लिखा

एक्टर ने गाने को सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा-” अगर डांस में इससे ज्यादा छलांग लगता तो उड़ ही जाता। मुझे उम्मीद है कि ये रोमांस होगा @तापसी और आपके दिलों में भी जरूर टेंट लगेगा। @अरिजीतसिंह  तुम्हारी आवाज़ से मुझे एक बार फिर प्यार जैसा महसूस हुआ।

किस पर आधारित है डंकी

डंकी एक रिफ्यूजी की कहानी है, जिसमें शाहरुख यानी हार्डी अपने चार दोस्तों के साथ लंदन जाने की तैयारी करता है लेकिन अवैध तरीके से। अब उनके साथ होगा, ये आपको फिल्म देखकर ही पता लगेगा। शाहरुख के अलावा फिल्म में बोमन ईरानी और विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है जबकि फिल्म को जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *