March 11, 2026

Hind foucs news

hindi new update

AAP नेता राघव चड्ढा को बड़ी राहत, राज्यसभा सदस्यता हुई बहाल

नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की राज्यसभा सदस्यता बहाल कर दी गई है। लोकसभा के शीतकालीन सत्र से पहले सदस्यता बहाल किए जाने पर राघव चड्ढा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि, ‘”11 अगस्त को, मुझे राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था। मैं अपने निलंबन को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया और अब 115 दिनों के बाद मेरा निलंबन रद्द कर दिया गया है…मुझे खुशी है कि मेरा निलंबन हटा दिया गया है और मैं सुप्रीम कोर्ट और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को धन्यवाद देना चाहता हूं…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *