ममता बनर्जी के साथ ही जावेद अख्तर और शबाना आजमी पर भड़की कंगना रनौत, बोलीं- जल्द करूंगी देशद्रोहियों को नंगा
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहती है। कंगना अक्सर लोगों को अपने निशाने पर लेती रहती है तो वहीं अब कंगना के निशाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संग गीतकार- लेखक जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आज़मी आ गए हैं।
दरअसल, कंगना रनौत ने ममता बनर्जी संग जावेद अख्तर और शबाना आज़मी की मुलाकात पर निशाना साधा है। गुरुवार को जावेद अख्तर और शबाना आज़मी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी जो कंगना को रास नहीं आई। कंगना ने इस मुलाकात पर तीखा तंज कसते हुए फेसबुक एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने शबाना, जावेद और ममता की तस्वीर शेयर की है।
‘बॉलीदाऊद माफिया की मीटिंग्स’
कंगना ने अपने पोस्ट में इस मुलाकात को लेकर लिखा, “कल शबाना आजमी और जावेद अख़्तर जी ने बंगाल की मुख्यमंत्री, जिसे सब ताड़का के नाम से जानते हैं, उनके साथ में एक स्ट्रैटेजिक मीटिंग की, जिसके चलते हुए वो अब धीरे- धीरे कई छोटी- छोटी मीटिंग्स बॉलीदाऊद माफिया के गली कूचों में होस्ट करेंगे।”
