May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ममता और भगवंत मान के बाद नीतीश का राहुल गांधी को तगड़ा झटका, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से किया किनारा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। धीरे-धीरे विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन से मोह भंग होते जा रहा है। बीते दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस ममता के दिए गए झटके को डैमेज करते हुए दिखाई दी। वहीं पंजाब में सीएम भगवंत मान ने इंडिया गठबंधन को झटका देते साफ कर दिया कि राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसी बीच अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भी झटका दिया है। राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे।

कांग्रेस के नेता की तरफ से नीतीश कुमार को न्योता दिया गया था। आपको बता दें कि राहुल गांधी ये यात्रा 30 जनवरी को बिहार में एंट्री करेगी। लेकिन इससे पहले राहुल गांधी की न्याय यात्रा से नीतीश कुमार ने दूरी बना ली है। इससे पहले खबरें थी कि नीतीश कुमार उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा बनेंगे। मगर अब वो उनकी यात्रा में नहीं जाएंगे। बता दें कि बुधवार को राहुल गांधी की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में पहुंची है। इससे पहले ममता बनर्जी ने कांग्रेस से नाराजगी जताते हुए अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर इंडिया गठबंधन को झटका दे दिया।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से बिहार की सियासत में उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ से अचानक से मिलने पहुंच गए थे। इसके अलावा नीतीश कुमार का राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से दूरी बनने के इस बात के संकेत दे रहे है कि राज्य में महागठबंधन की सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

You may have missed