न्यूज पोर्टल ‘द वायर’ के खिलाफ BJP के आईटी प्रभारी अमित मालवीय ने लिया कानूनी कार्रवाई करने का फैसला, जानिए पूरा माजरा
नई दिल्ली। विश्वनीय, सत्य, अर्थपूर्ण और निष्पक्ष खबरों को अपने पाठक व दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करने का दावा करने वाली न्यूज वेबसाइट ‘द वायर’ पर बीजेपी के आईटी प्रभारी अमित मालवीय भड़के हुए हैं। द वायर को लेकर अमित मालवीय के रोष का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि समाचार संगठन के माफी मांगने के बावजूद भी उनका रोष थमा नहीं है, लिहाजा मालवीय ने अब द वायर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने हेतु कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला कर लिया है। अब यह सबकुछ पढ़ने के बाद आपके जेहन में दो ही सवाल उठ रहे होंगे कि आखिर द वायर से ऐसी क्या चूक हो गई कि उसके माफी मांगने पर भी मालवीय का दिल नहीं पसीजा और उन्होंने अब कानून का दरवाजा खटखटाने का फैसला कर लिया।
जानें पूरा माजरा
दरअसल, विगत दिनों न्यूज़ वेबसाइट द वायर ने बीजेपी के आईटी प्रभारी अमित मालवीय के संदर्भ में एक प्रतिवेदन प्रकाशित की थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, द वायर ने मालवीय के संदर्भ में रिपोर्ट प्रकाशित किया था, जिसमें इंस्टाग्राम अकाउंट की सात पोस्टों को सिर्फ बिना किसी वेरिफिकेशन के इसलिए हटा दिया गया था, क्योंकि उन्हें अमित मालवीय ने पोस्ट किया था। हालांकि, अब इस प्रकरण के प्रकाश में आने के बाद द वायर ने उक्त रिपोर्ट को अपने पोर्टल से हटा दिया है।
द वायर ने मानी अपनी गलती
इतना ही नहीं, उक्त प्रकरण के प्रकाश में आने के बाद द वायर ने अपनी गलती स्वीकार भी कर ली। मेटा संबंधी प्रकाशन से पूर्व आतंरिक संपादकीय मानकों को पूरा नहीं करती थी, जो कि द वायर ने तय किए थे। द वायर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए हम इस गलती की नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं और अपने पाठकों को आश्वस्त करते हैं कि फिर कभी ऐसी त्रुटियों की पुनरावृत्ति नहीं होगी, लेकिन अमित मालवीय पर द वायर द्वारा दिए गए आश्वासनों का कोई असर नहीं पड़ा है। अब वे द वायर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का मन बना चुके हैं।
अमित मालवीय का अगला कदम
बीजेपी के अमित मालवीय ने ‘द वायर’ के खिलाफ आपराधिक और दीवानी कार्रवाई करने का फैसला किया है, “न केवल मैं आपराधिक प्रक्रिया को गति में स्थापित करूंगा, बल्कि मैं उन पर एक दीवानी अदालत में मुकदमा भी करूंगा, क्योंकि उन्होंने मेरी प्रतिष्ठा को खराब करने और खराब करने के उद्देश्य से जाली दस्तावेज बनाए हैं। बहरहाल, अब आगामी दिनों में द वायर के खिलाफ अमित मालवीय का अगला कदम क्या होता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
