June 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत ने घटाई विदेशी सहायता की वित्तीय राशि, मालदीव को बड़ा झटका

नई दिल्ली। पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान देने के बाद से ही मालदीव लोगों के निशाने पर है। बॉलीवुड स्टार्स लेकर आम जनता तक ने मालदीव का बायकॉट किया है। अब बजट में भी मालदीव को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। बजट में मालदीव को दी जाने वाली मदद कम कर दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट में 22 फीसदी कटौती की गई है, जिससे मालदीव को बड़ा झटका लगा है तो चलिए डिटेल में जानते हैं।

10 फीसदी की कटौती

दिल्ली मालदीव को वित्तीय सेवाएं देता रहा है। हर साल मदद के तौर पर मालदीव को वित्तीय सेवा देता है लेकिन इस बार बजट में सरकार ने मदद में 22 फीसदी की कटौती का प्रस्ताव दिया गया है। सिर्फ मालदीव ही नहीं बल्कि भारत अपने कई पड़ोसी देशों की मदद करता है। साल 2022-23 में भारत ने मालदीव की 183.16 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद की थी, जबकि साल 2023-24 में मालदीव को 770.90 करोड़ रुपये दिए गए थे। बता दें कि कई स्कीम के मदद भारत सरकार पड़ोसी देशों की मदद करती है। हालांकि अब साल 2024-25 में सभी विदेशी देशों के लिए 2024-25 4883.56 करोड़ रुपये निकाले गए हैं।

विदेशी देशों की मदद करता है भारत

बता दें कि भारत पहले से ही मालदीव की मदद करता आया है। पहले भी भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन क्षेत्र, रक्षा, शिक्षा के क्षेत्र में मदद की है। हालांकि अब विवाद के बाद भारत ने मालदीव से हाथ खींच लिए है। मालदीव को भी अपनी गलती का अहसास हो चुका है और वो कई बार माफी भी मांग चुका है लेकिन भारत झुकने के मूड में नहीं है।