”आर्टिकल 370” के ट्रेलर लॉन्च पर बेबी बंप छुपाती नजर आईं यामी गौतम, पति के इस एक्शन ने कंफर्म किया ”गुड न्यूज”
नई दिल्ली। यामी गौतम फिल्म इंडस्ट्री की फाइनेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं। यामी जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ”आर्टिकल 370” में नजर आएंगी। ये फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर यामी गौतम , उनके पति और इस फिल्म के राइटर आदित्य धर समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पहुंची। लेकिन यहां एक चीज़ जिसने सबसे ज्यादा ध्यान अपनी तरफ खींचा वो यामी गौतम रहीं। यामी ने इस ट्रेलर लॉन्च के मौके पर न केवल अपनी फिल्म ”आर्टिकल 370” का ट्रेलर रिलीज किया बल्कि अपने फैंस को एक ऐसा सरप्राइज भी दिया जिसे जानकर एक्ट्रेस के फैंस ख़ुशी से झूम उठे।
यामी गौतम ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, यामी जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस साढ़े 5 मंथ्स प्रेग्नेंट हैं। आज यामीजब ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची तो इस दौरान यामी ने व्हाइट गाउन के साथ क्रीम कलर का ओवरकोट कैरी किया था, जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ़ नजर आ रहा था।
यामी गौतम के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी देखने को मिला। वाइफ यामी के कंफर्ट का ध्यान रखते हुए आदित्य भी चेयर पर यामी के बैक के लिए कुशन पकड़ाते नजर आए।
हालांकि बता दें कि, ट्रेलर लॉन्च के मौके पर यामी अपने बेबी बंप को कोट से छिपाती नजर आईं। एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी प्रेग्नेंसी को छुपाकर रखा है, लेकिन इस लॉन्च के दौरान वहां मौजूद सभी यामीऔर आदित्य को बधाई देते नजर आए।
