August 12, 2026

Hind foucs news

hindi new update

फैंस को नहीं रास आ रहा Project K से प्रभास का लुक, ‘सस्ता आयरन मैन…’ कहकर लोगों ने किया ट्रोल

नई दिल्ली। बाहुबली स्टार प्रभास की बैक टू बैक फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं। एक्टर का अभिनय लोगों को कुछ खास रास नहीं आ रहा है। इन दिनों प्रभास अपनी आने वाली मल्टी स्टारर फिल्म ‘प्रोजेक्ट K’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में पहली बार प्रभास ‘पठान’ गर्ल दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। तो वहीं महानायक अमिताभ बच्चन भी सालों बाद इस फिल्म में सुपरस्टार कमल हासन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देंगे। ऐसे में बुधवार को फिल्म ‘प्रोजेक्ट K’ से प्रभास का लुक रिवील किया गया जो दर्शकों को बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है और अब लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ‘सस्ता आयरनमैन’ कहकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

फिल्म ‘प्रोजेक्ट K’ से दीपिका पादुकोण का लुक सामने आने के बाद अब फाइनली एक्टर प्रभास के लुक को भी रिवील कर दिया गया है। प्रभास के लुक को जहां उनके फैंस पसंद कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनके लुक की आयरनमैन से तुलना कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

प्रभास हुए ट्रोल

ट्विटर पर यूजर्स प्रभास के लुक का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- ‘राइट में प्रोजेक्ट के से रेबल स्टार प्रभास हैं और लेफ्ट में आयरनमैन से रॉबर्ट डाउनी जूनियर हैं’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है – ‘इन दोनों तस्वीरों में क्या अंतर है। हम कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो पहले नहीं देखा हो। प्रभास सस्ता आयरनमैन है।’

प्रभास ने शेयर किया था पोस्टर

आपको बता दें कि फिल्म का पोस्टर प्रभास ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने लिखा- ‘हीरो उठता है। अब से, खेल बदल जाता है। ये ‘प्रोजेक्ट के’ से रेबल स्टार प्रभास है। पहली झलक भारत में 21 जुलाई को दिखाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *