April 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बाबा राम रहीम को बड़ी राहत, मिली 30 दिन की पैरोल, लेकिन रखीं ये शर्तें

नई दिल्ली। हत्या और दुष्कर्म के आरोप में रोहतक के सुनरिया जेल में सजा काट रहे बाबा राम रहीम को एक बार फिर से एक महीने की पैरोल मिल चुकी है। वह जल्द ही सलाखों से बाहर आएगा और अपने शुभचिंतकों से मुखातिब होगा। हालांकि, कोर्ट ने स्थिति की संवेदनशीलता को भांपते हुए उसके सिरसा डेरा जाने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा सिरसा डेरा में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। वहीं, सुरक्षाकर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वो किसी भी अप्रिय स्थिति को अंजाम ना होने दें। ध्यान दें कि आगामी 15 अगस्त को राम रहीम का जन्मदिन भी है। ऐसी स्थिति में उसने अपने जन्मदिन को खास बनाने की पूरी तैयार भी कर ली है। वहीं, उसके शुभचिंतकों को भी उसका बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि उसे जनवरी माह में पैरोल मिली थी। यह उसकी सांतवी पैरोल है।

ध्यान दें कि बीते दिनों बाबा राम रहीम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए दुआ मांग रहा था। इसके साथ ही उसने अपने अनुयायियों से अपील भी की थी कि वो बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर राहत एवं बचाव कार्य में हिस्सा लें, लेकिन बाद में बताया गया कि यह वीडियो पुराना है, जिसकी पुष्टि खुद जितेंद्र नामक शख्स ने की थी, जो कि बाबा का अनुयायी बताया जाता है। ध्यान दें बाबा राम रहीम को मिले पैरोल पर विवाद भी हुआ था। दरअसल, जब बाबा को पैरोल मिली थी, तब पंजाब और यूपी में चुनावी बिगुल बजने वाला था। लिहाजा, कुछ सियासी विश्लेषकों ने इस पैरोल को वोटों के ध्रुवीकरण से जोड़ दिया था। वहीं, अब जब बाबा को जमानत मिली है, तो किसी भी प्रकार का विवाद देखने को नहीं मिल रहा है। राजनीतिक गलियारों में बाबा की तूती इस कदर बोलती है कि सियासी नुमाइंदे भी इनके आगे नतमस्तक होते हैं। बड़े राजनेता भी इनके आगे हाथ पेड़ जोड़े नजर आते हैं, लेकिन जब बाबा का नाम दुष्कर्म के मामले सामने आया था,  तो इन सभी सियासी नुमाइंदों की शुचिता पर सवाल उठे थे।

कब-कब मिली बाबा को पैरोल 

बाबा को सबसे पहली बार 24 अक्टूबर 2020 को पैरोल मिली थी। उस वक्त उन्हें अपनी मां से मिलने के लिए यह पैरोल दी गई थी। इसके बाद 21 मई 2021 को भी बाबा को पैरोल मिली थी। उस वक्त भी वजह बीमार मां से मिलना ही था। इसके अलावा 7 फरवरी 2022 को भी बाबा को पैरोल मिली थी। जून 2022 में बाबा को एक माह की पैरोल मिली थी। इसके अलावा अक्टूबर 2022 में भी बाबा को 40 दिनों की पैरोल मिली थी। इसके बाद 21 जनवरी 2023 को सतनाम जयंती में शामिल होने के लिए 40 दिनों की पैरोल बाबा को दी गई थी। वहीं, अब सांतवी मर्तबा बाबा को पैरोल दी गई  है, जिसे लेकर अभी तक किसी भी राजनितक नुमाइंदे की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि आगामी दिनों में इस पूरे मसले पर किसकी क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *