June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

किसानों का आज “भारत बंद”, दिल्ली-नोएडा में इन जगहों पर भारी जाम

नई दिल्ली। आज दिल्ली में किसानों का हल्ला बोल हो रहा है। सरकार और किसानों के बीच कल की बैठक भी बेनतीजा रही। आज किसानों के सभी संगठन ने मिलकर ‘भारत बंद’ बुलाया है…। ‘भारत बंद’ का असर दिल्ली, नोएडा गुड़गांव समेत कई जगहों पर पड़ रहा है। मेट्रो भी भारत बंद से प्रभावित है। हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पुलिस की तैनाती आज पहले से ज्यादा बढ़ा दी गई है। दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। आज कोई  भी अनहोनी न हो..उसके लिए पुलिस और फोर्स पहले से तैयार है। बता दें कि कल देर रात किसान नेता और सरकार के बीच रात 1.30 बजे तक चली थी लेकिन वो भी सफल नहीं हुई।

दिल्ली-नोएडा में लगेगा जाम

अगर आप दिल्ली से नोएडा या नोएडा से दिल्ली आने का प्लान कर रहे हैं और आज आपको खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली और नोएडा में धारा 144 लागू है और कई रूट्स भी डायवर्ट हैं।इसके अलावा किसान दिल्ली की सीमा में दाखिल न हो पाए, उसके लिए चैकिंग भी अच्छे से की जा रही है। ट्रैफिक रूट्स को लेकर नोएडा पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है।नोएडा पुलिस ने लोगों से मेट्रो को इस्तेमाल करने की अपील की है।

रूट हुए डायवर्ट

भारत बंद को देखते हुए दिल्ली के सीमाओं पर तैनाती बढ़ा दी गई है।गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ा दी है। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से होकर जाने वाले वाहनों को अब /गलगोटिया कट से नॉलेज पार्क, एक्सपो मार्ट गोल चक्कर से होकर परी चौक पहुचेंगे।इसके अलावा अगर आप डीएनडी का इस्तेमाल करते हैं तो आपको फिल्म सिटी फ्लाईओवर से सेक्टर 18 होकर जाना होगा।

वहीं अगर आप कालिन्दी बॉर्डर से दिल्ली जाते हैं तो आपको  महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर 37 होकर जाना होगा। इसके अलावा अगर आप यमुना एक्सप्रेस-वे के जरिए दिल्ली आ रहे हैं तो आपको जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर आना होगा। पुलिस ने हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 भी जारी किया है।