February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अस्पताल में कराया गया भर्ती, प्रियंका गांधी की तबीयत खराब

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तबीयत खराब हो गई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रियंका गांधी को आज यूपी में प्रवेश कर रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना था हालांकि, आज वो यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगी. राहुल गांधी की यात्रा आज बिहार से उत्तर प्रदेश में शामिल होगी. यात्रा के यूपी में प्रवेश को देखते हुए चंदौली के सैयदराजा में एक सभी भी होने वाली हैं. इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे.

हालांकि उन्होंने कहा है कि वो ठीक होने के बाद फिर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ जुड़ेंगी. उन्होंने इस बात का जिक्र ट्वीट में करते हुए लिखा, ”थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ेगी. तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं.”

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16-21 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और फिर रायबरेली एवं अमेठी में निकाली जाएगी. 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम के दिन हैं. फिर यात्रा 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरू होगी

NEWS SOURCE :  lalluram.

You may have missed