June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खुद को चाबुक से मारते दिखे राहुल गांधी, Video देख लोगों की छूटी हंसी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। आज इस यात्रा का 57 वां दिन है। हर दिन इस यात्रा से जुड़े चीजे सामने आ रही है। अभी एक दिन पहले ही इस यात्रा में अभिनेत्री और फिल्मकार पूजा भट्ट भी शामिल हुईं। इस दौरान वो राहुल गांधी और अन्य लोगों के साथ यात्रा में पैदल चली। इस दौरान के कई वीडियो भी सामने आए जिसमें दोनों को चर्चा करते हुए देखा गया। अब कांग्रेस की इस यात्रा से जुड़ा एक वीडियो खूब चर्चा में आ गया है। ये वीडियो कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़ा हुआ है। तो चलिए क्या है पूरा मामला विस्तार से समझते हैं…

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को हाल ही में अपना नया अध्यक्ष मिला है। 24 साल बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब कांग्रेस पार्टी को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष बना है। 80 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों में इस वक्त पार्टी की कमान है। इस वक्त मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी की आंतरिक खामियों को दूर करने में लगे हैं। तो वहीं, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए लोगों को अपनी तरफ लाने में जुटे हैं। इस यात्रा के बीच राहुल गांधी लोगों से मिल रहे हैं। उनके साथ बातें कर रहे हैं। बीते दिनों राहुल गांधी के कई ऐसे वीडियो सामने आए जिसमें वो कभी बकरी को सिर पर उठाए हुए हैं, किसी वीडियो में वो बच्चों को गोद में लिए दिखे तो कभी नौका दौड़…इसके अलावा भी राहुल गांधी के कई वीडियोज देखे गए।

वायरल हुआ राहुल गांधी का चाबुक मारने का वीडियो

अब जो लेटेस्ट वीडियो राहुल गांधी का वायरल हो रहा है उसमें वो खुद को चाबुक मारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है राहुल गांधी लोगों के बीच घिरे हुए हैं, वहां कुछ लोग मौजूद हैं जिनके हाथों में चाबुक है। उनमें से एक व्यक्ति खुद को चाबुक मारता है। इसके बाद वीडियो में आगे राहुल गांधी भी अपने हाथों में चाबुक लेकर खुद को मारते हुए दिखाई देते हैं। अब राहुल गांधी का खुद को चाबुक मारने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *