May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एलेक्सी नवलनी से पहले ये लोग भी गंवा चुके हैं अपनी जान, पुतिन… नाम एक दुश्मन अनेक: Alexei Navalny

Alexei Navalny Death: रूस की जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी (Alexei Navalny) की मौत हो गई है। एलेक्सी नवलनी 47 वर्ष के थे और वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन के धुर विरोधी माने जाते थे। नवलनी की मौत के बाद एक बार फिर व्लादिमीर पुतिन का वो चेहरा देखने को मिला है। उनके बारे में यह कहा जाता है कि वह अपने धुर-विरोधियों को ठिकाने लगाने में देर नहीं करते। आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं, जिन्हें पुतिन से पंगा लेने पर अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

एलेक्सी नवलनी-Alexei Navalny (फरवरी-2024)

रूस की जेल में बंद 47 वर्षीय विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत हो गई। शुक्रवार को टहलने के बाद नवलनी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत महसूस हुई और वह बेहोश हो गए। नवलनी को अस्पताल ले जाने के लिए एक एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। बता दें कि उन्हें 19 साल की कठोर सजा मिली थी।

येवगेनी प्रिगोझिन- Yevgeny Prigozhin (अगस्त-2023)

वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत साल 2023 में हो गई थी। रूस में 23 अगस्त 2023 को एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में येवगेनी प्रिगोझिन भी सवार थे। प्रिगोझिन ने अपनी मौत से दो महीने पहले ही पुतिन के खिलाफ बगावत की थी।

रवील मगनोव- Ravil Maganov (सितंबर- 2022)

लुकोइल (Lukoil) तेल कंपनी के अध्यक्ष रवील मगानोव को भी अपनी जान गंवानी पड़ी थी। सितंबर 2023 में वह मॉस्को के एक अस्पताल की खिड़की से गिर गए थे। इस रहस्यमय तरीके से उनकी मौत हो गई थी। बता दें कि रवील मगानोव ने यूक्रेन पर हमले के लिए पुतिन की आलोचना की थी।

बोरिस नेमत्सोव- Boris Nemtsov (फरवरी-2015)

इसके अलावा पुतिन के एक और विरोधी बोरिस नेमत्सोव की साल 2015 में हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार, वह रेस्टोरेंट से अपने घर जा रहे थे, तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को क्रेमलिन से कुछ दूरी पर अंजाम दिया गया था।

बोरिस बेरेजोव्स्की- Boris Berezovsky (मार्च-2013)

बोरिस नेमत्सोव की तरह रूस के एक बड़े बिजनेसमैन बोरिस बेरेजोव्स्की को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। बता दें कि वह ब्रिटेन के बर्कशायर स्थित अपने घर के वह बंद पड़े बाथरूम में मृत मिले थे। उन्हें पुतिन से अनबन के कारण देश छोड़ना पड़ा था। हालांकि, उनकी मौत की सही वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।

अलेक्जेंडर लिट्विनेंको- Alexander Litvinenko (नवंबर-2006)

वहीं, अलेक्जेंडर लिट्विनेंको नाम के पूर्व रूसी जासूस की लंदन में मौत हो गई थी। उनकी चाय में पोलोनियम-210 जहर मिलाया गया था। ब्रिटिश पुलिस की जांच में रूसी एजेंटों का हाथ होने की बात सामने आई थी। हालांकि, क्रेमलिन ने इसमें शामिल होने से इनकार किया था।

अन्ना पोलितकोवस्काया- Anna Politkovskaya (अक्टूबर- 2006)

पुतिन के विरोधियों की लिस्ट में पत्रकार भी थे। अन्ना पोलितकोवस्काया नाम की रूसी पत्रकार की साल 2006 में कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने हत्या कर दी गई थी। उन्हें पुतिन का धुर-विरोधी माना जाता था। इस वारदात को उनके घर के पास ही अंजाम दिया गया था।

NEWS SOURCE : jagran