May 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

CM योगी ने प्रभावित लोगों की मदद के दिए निर्देश, यूपी में बारिश व ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश में मंगलवार से हो रही बारिश और ओलावृष्टि की वजह से कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जौनपुर में दो और हमीरपुर में तीन लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। किसानों की फसलों का भी भारी नुकसान हुआ है। वहीं, फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 200 भेड़ों की मौत हो गई और 30 झुलस गई। वही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बारिश और ओलावृष्टि के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के दिशा निर्देश दिए हैं।

PunjabKesari
प्रभावित परिवारों को दी जाए राहत राशिः सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें। आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान की जाए। जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए ताकि इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा सके।

PunjabKesari

उत्तर प्रदेश में मंगलवार से अलग- अलग हिस्सों में हो रही बारिश की वजह से अचानक मौसम में बदलाव आ गया है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार तक प्रदेश में बारिश होने का अलर्ट जारी किया था। बीते दो दिनों में गरज और चमक के साथ लोगों को आंधी तूफान का भी सामना करना पड़ा। देर रात भी राजधानी लखनऊ समेत कई इलाकों में बारिश हुई और बारिश का यह सिलसिला आज भी जारी रहेगा। आज 40 से अधिक जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

More Stories