सिनेमा

“कभी खुशी, कभी गम” लेकर आ रही हैं आम्रपाली दुबे, पोस्टर में दिखा लव ट्राएंगल

शेयर करें:

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे किसी न किसी चीज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फिल्म फसल का जादू देखने को मिल रहा है जिसका गाना मेहरुन साड़ियां रील पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। अब आम्रपाली  फैंस के लिए बड़ा तोहफा लेकर आईं। एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है, जो आते ही छा गया है। फैंस भी अब फिल्म के रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं तो चलिए देखते हैं कि वो फिल्म कौन सी हैं….।

आम्रपाली की नई फिल्म रिलीज के लिए तैयार

आम्रपाली दूबे ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म को लेकर जानकारी शेयर की है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में आम्रपाली हरी साड़ी में दिख रही हैं,जबकि संचीदा बनर्जी लाल साड़ी में दिख रही हैंं। दोनों एक्ट्रेस के बीच में एक्टर प्रदीप पांडेय खड़े हैं। पोस्टर देखकर साफ दिख रहा है कि फिल्म में लव ट्राएंगल है। फिल्म का नाम है कभी खुशी कभी गम। फिल्म के पोस्टर को एक्ट्रेस ने शेयर करते हुए लिखा- Presenting the first look of our upcoming film “कभी खुशी, कभी गम” please shower your love and blessings..।

Ad Zone: in_content

जल्द रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है जबकि फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल ने किया है।फिल्म का निर्माण वंशी फिल्म प्रोड्क्शन के तहत किया गया है। फिल्म को आप भोजपुरी चेतन रापचिक चैनल पर रिलीज किया जाएगा। खैर अभी तक फिल्म की रिलीज की तारीख साफ नहीं हो पाई, लेकिन फैंस का एक्साइटमेंट लेवल पीक पर है। फैंस एक्ट्रेस से फिल्म की रिलीज की तारीख पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- प्लीज बताए न कि कब आ रही है फिल्म। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये फिल्म बाकी फिल्मों की तरह की सुपरहिट होगी।

 

 

आगे क्या पढ़ें AI